फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सडक़ हादसे में भाई की मौत, बहन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से भाई की मौत, बहन घायल
विज्ञापन

अमेठी। बहन को उसकी ससुराल से विदा कराकर बाइक से लौट रहे भाई को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दिया। दुर्घटना में भाई की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल बहन को सीएचसी में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद ट्रक लेकर चालक भाग निकला।


संग्रामपुर क्षेत्र के गांव टंडवा मजरे गड़ेरी निवासी मुकेश वर्मा (30) पुत्र बृजलाल वर्मा बृहस्पतिवार दोपहर बाद चचेरी बहन निशा वर्मा (27) पत्नी नन्हे वर्मा निवासी रामगंज को उसकी ससुराल से विदा कराकर बाइक से घर जा रहा था। दुर्गापुर बाईपास के समीप अमेठी की ओर से जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने मुकेश की बाइक में सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से भाई-बहन बाइक समेत सड़क किनारे जा गिरे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गंभीर हालत में सीएचसी पहुंचाया जहां डॉक्टर ने मुकेश को मृत घोषित कर दिया। निशा का सीएचसी में इलाज चल रहा है। निशा की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्जकर किया। मुकेश की मौत की सूचना मिलते ही परिवारीजनों में कोहराम मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दुर्घटना के वक्त मुकेश ने हेलमेट पहना था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें