बेतवा नदी पर सरीला तहसील क्षेत्र में रिरूआ बसरिया गांव के निकट बनाए गए अस्थाई पुल को एसडीएम की देखरेख में तोड़ दिया गया।
जिले
से गुजरी बेतवा नदी पर रिरूआ बसरिया गांव के निकट मौरंग व्यवसाइयों ने
अवैध रूप से पोल डालकर मशीनों के जरिए बालू भरी बोरियां से पुल बनाकर जालौन
से होकर मौरंग की निकासी करा रहे थे।
इस मामले में जिलाधिकारी संध्या
तिवारी ने सख्त रुख अपनाते हुए अधिकारियों को अवैध पुलों को तुड़वाने के
निर्देश दिए है। रविवार को सरीला के उप जिलाधिकारी रामयश गौतम, सीओ राजेश
पांडेय, खनिज अधिकारी रामकुमार, सर्वेयर विजय भूषण तिवारी रिरूआ बसरिया
खदान पर पहुंचे।
अधिकारियों ने जेसीबी के जरिए अवैध पुल को ढहा दिया।
अधिकारियों की इस कार्रवाई से मौरंग माफियाओं में खासा हड़कंप है। एसडीएम
ने कहा कि इस पुल से जनपद जालौन से होकर मौरंग निकाली जा रही थी। बताया कि
यह पुल अवैध रूप से संचालित था। पुल तोड़े जाने की सूचना मिलते ही मौरंग
माफिया खिसक गए।