मौदहा कस्बे के स्टेशन मार्ग स्थित जिला प्रशिक्षण
केंद्र में महोबा जनपद के चरखारी विकासखंड के कर्मचारियों का तीन दिवसीय
आडिट प्रशिक्षण का समापन हुआ। प्रशिक्षण में 33 कर्मचारियों ने हिस्सा
लिया। जिन्हें मनरेगा एवं श्रम उपायुक्त महेंद्र दत्त पांडेय ने तमाम
जानकारियां दीं।
वर्ष 2014-15 में मनरेगा तथा इंदिरा आवास के कार्यों
के सोशल आडिट कराने की रणनीति के तहत आडिट टीम गठित की गई।
26 अगस्त से
चरखारी विकासखंड के 33 और हमीरपुर जनपद के सरीला, मुस्करा, गोहांड के तीन
कोआर्डिनेटर सहित 36 युवक युवतियों को प्रशिक्षित किया गया। शुक्रवार को
प्रमाण व सामग्री वितरित की गई।
मनरेगा उपायुक्त ने कहा कि सरकार की मंशा
के मुताबिक ग्राम पंचायतों में कराए गए मनरेगा तथा इंदिरा आवास कार्यों में
पारदर्शिता बनाए रखनी है। प्रत्येक ग्राम पंचायत में इन कार्यों का सोशल
आडिट कराया जाना है।
इसी के तहत महोबा जनपद के चरखारी विकासखंड में तैनात
किए गए सदस्यों का प्रशिक्षण कराया गया।
संस्थान के जिला प्रशिक्षण अधिकारी
डा.सुरेश सिंह ने प्रशिक्षण लेने वालों को नसीहत दी कि सोशल आडिट के समय
धैर्य, नम्रता के साथ पूरे करें।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में महोबा के जिला
समन्वयक प्रीतम सिंह के अलावा ओम प्रकाश प्रजापति, राममिलन यादव सत्र
प्रभारी तथा प्रशिक्षण केंद्र के चंद्रपाल गंगवार ने भी अपने-अपने विषयों
का प्रशिक्षण दिया।