शुक्रवार को ओमर वैश्य महिला मंडल के वार्षिक कार्यक्रम में फूलों की होली के साथ सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। साथ ही नवनिर्वाचित कार्यकारणी को शपथ दिलाई गई। मंडल की निर्देशिका रानी ओमर ने कहा कि समाज में नारी का बड़ा योगदान है और नारी सेवा व सद्भावना की प्रतीक है।
मुख्यालय के रामनारायन ज्ञान भारती कान्वेंट में कार्यक्रम की शुरूआत मंडल की राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष गुप्ता व कैलाश नाथ ओमर ने फूलों की होली से की। इसके बाद नव निर्वाचित क्षेत्रीय समिति की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण कार्यक्रम संपन्न हुआ।
निर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि वह लोग अपने पद की गरिमा में कभी आंच नहीं आने देंगी और सामाजिक कार्यों को निष्ठा व ईमानदारी के साथ किया जाएगा। मंडल की निर्देशिका रानी ओमर ने कहा कि समाज में नारी का बड़ा योगदान है।
राष्ट्रीय अध्यक्षा ने कहा कि नारी कन्या, पत्नी व माता तीनों रूपों मेें पूज्यनीय है। कहा कि नारी सेवा व सद्भावना की प्रतीक है। इस मौके पर भावना, मीना, नेहा, छाया, मंजू गुप्ता, रानी गुप्ता, रेखा, कुमकुम, सुलेखा, किरन, श्रद्धा, चमेली, मीनू आदि मौजूद रहीं।