पंचायत चुनाव में प्रत्याशियों को दिए जाने वाले
चुनाव चिह्न तय कर दिए गए हैं। बीडीसी के 36 और जिला पंचायत सदस्य के लिए
53 चुनाव चिह्न राज्य निवार्चन आयोग ने घोषित किए हैं। आगामी चुनावों में
प्रत्याशियों को अनार, गिटार, अंगूठी जीप, ट्रैक्टर जैसे चुनाव चिह्न
मिलेंगे।
पंचस्थानि चुनाव निदेशालय द्वारा जारी सूची में सदस्य क्षेत्र
पंचायत के लिए अनार, अलाव और आदमी, अंगूठी, आटा चक्की (चकिया), ईंट, क
डाही, कांच का गिलास, कुआं, केला का पेड़, गुल्ली-डंडा, गेंद और हॉकी,
चकला-बेलन, चिडिय़ा का घोसला, जीप, टार्च, टेबिल फैन, टैंक, टोपी, तलवार,
दमकल, नारियल, पतंग, पानी का जहाज, प्रेस, फ्रॉक, भगौना, रेल का इंजन,
लड़का-लड़की, लेटर बॉक्स, शहनाई, सरौता, सिलाई मशीन, स्टूल, स्लेट, हंसिया,
हारमोनियम चुनाव चिह्न के तौर पर दिए जाएंगे।
वहीं सदस्य जिला पंचायत के
लिए आरी, उगता सूरज, कप और प्लेट, कलम दवात, कुल्हाड़ी, केतली, कैंची,
क्रेन, खजूर का पेड़, गमला, गिटार, घुड़सवार, चश्मा, छड़ी, छाता, झोपड़ी,
टाइपराइटर, टेलीफोन, टेलीविजन, ट्रैक्टर, ढोलक, तरकस, तराजू, ताला-चाबी,
थरमस, नाव, पिस्टल, फसल काटता किसान, फावड़ा-बेल्चा, बल्ला, मछली, रेडियो,
रोड रोलर, लट्टू, लाउडस्पीकर, वृक्ष, शेर, सितारा, सिर पर कलश लिए स्त्री,
सीटी, सैनिक, स्कूटर, हाथ ठेला, हल, हैलीकाप्टर, कटहल, मोबाइल फोन, लहसुन,
सपेरा, सीमेंट की बोरी, सूटकेश, हैंगर चुनाव चिह्न आवंटित होंगे।