फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने छात्र को रौंदा

Wed, 11 Feb 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना ललपुरा क्षेत्र के राठ मार्ग पर स्वासा गांव के निकट बाइक सवार छात्र को तेज गति ट्रक ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल छात्र ने सदर अस्पताल लाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। छात्र बिना हेलमेट लगाए बाइक से इंटर की परीक्षा का प्रवेश पत्र लेने कालेज जा रहा था।
विज्ञापन



थाना क्षेत्र के अछपुरा बहदीना गांव निवासी अरविंद (17) पुत्र मलखान पाल इंटर का छात्र था। बुधवार की दोपहर अरविंद प्रवेश पत्र लेने बाइक से छानी गांव स्थित कालेज जा रहा था।

स्वासा और छानी गांव के बीच सामने से आ रहे मौरंग भरे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार छात्र के सिर में गंभीर चोटें आईं। बीच सड़क में छात्र को तड़पते देख राहगीरों ने 108 एंबुलेंस को फोन कर बुलाया। एंबुलेंस से उसको जिला अस्पताल ला रहे थे, रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


उधर, दुर्घटना कर भाग रहे ट्रक चालक को राहगीरों की मदद से ललपुरा पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया। ट्रक को थाना परिसर में खड़ा करा दिया गया है।

पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के पिता ने बताया कि अरविंद पढ़ाई के साथ-साथ बाइक की मरम्मत करने का भी कार्य सीख रहा था। बताया कि तीन पुत्रों में से अरविंद सबसे छोटा था। छात्र की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें