फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्बे में दुकानें खुलीं, हुई चहल-पहल

Mon, 10 Aug 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिवांर कांड के 16वें दिन कस्बे में कुछ चहल पहल दिखाई दी। कस्बे में 60 प्रतिशत दुकानें खुलीं, लेकिन अभी भी महिलाओं का धरना-प्रदर्शन जारी है। दुकानें खुलने से महिलाओं में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन


धीरे-धीरे कस्बे का माहौल सुधरने लगा है। 15 दिन तक जारी रही बाजार बंदी के बाद आज 16वें दिन कस्बे का जन जीवन सामान्य दिखाई दिया।

बीते 25 जुलाई को हुए बवाल के बाद पुलिस ने 34 नामजद व 900 अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत हुआ। विवेचना में अज्ञात लोगों को दोषी नहीं मान उनके खिलाफ मुकदमा खत्म कर 395 धारा को हटा दिया है।

मुकदमा हटने के बाद अधिकारियाें के आश्वासन के बाद बीती शाम को भी कुछ दुकानें खुलीं, लेकिन बाद में महिलाओं के विरोध के बाद बंद कर दी गईं। प्रशासनिक अधिकारियों की मेहनत रंग ला रही है।
विज्ञापन


रविवार को कस्बे की 60 प्रतिशत दुकानें खुली। लेकिन अभी भी पाथा देवी मंदिर परिसर में महिलाओं का धरना जारी है।

रविवार को धरने में भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष नीलम भारती, महामंत्री साधना सिंह, नीलम बाजपेई आदि महिलाएं शामिल हुई। महिलाओं की मांग है सभी मुकदमें जब तक वापस नहीं होते व पीड़ितों को 25-25 लाख रुपये का मुआवजा नहीं मिलता धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें