फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती को साथ ले जाने के आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर हंगामा

Fri, 10 Feb 2017 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
रोड पर जाम लगाए लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राठ कस्बे के प्रतिष्ठित व्यापारी परिवार की लड़की को साथ ले जाने के आरोपी दूसरे समुदाय के युवक की गिरफ्तारी नहीं होने से शुक्रवार को व्यापारी सड़क पर उतर गए। व्यापारियों ने बाजार बंद कर जुलूस निकाला। पड़ाव चौराहे पर सड़क जाम कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। एडीएम व एएसपी मौके पर
विज्ञापन


पहंचे। 24 घंटे के अंदर आरोपी की गिरफ्तारी का भरोसा दिया। तब जाकर करीब तीन घंटे बाद रास्ता खुला। कस्बे के एक प्रतिष्ठित व्यापारी की 20 वर्षीया पुत्री को बुधवार की रात दूसरे समुदाय का युवक अपने साथ लिवा ले गया। युवती के परिजनों ने यूपी 100 और स्थानीय पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने

आरोपी युवक के घर पर छापा मारा लेकिन कोई नहीं मिला। गुरुवार को पुलिस ने तलाश जारी होने की बात कही। शुक्रवार सुबह तक पुलिस आरोपी की तलाश में नाकाम रही तो व्यापारी लामबंद हो गए। व्यापारियों ने दुकानें बंद कर दी। करीब 11 बजे कई हिंदू संगठन, दुकानदार और बड़े-छोटे व्यापारी
विज्ञापन


पड़ाव चौराहे पर पहुंचे और अपने वाहनों को आड़ा तिरछा खड़ा कर रास्ता जाम कर दिया। वे पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। आरोप लगाया कि पुलिस जानबूझकर आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर रही है। रास्ता जाम होने की सूचना पर सीओ विवेकानंद तिवारी और कोतवाल एके सिंह मौके पर पहुंचे

और जाम खुलवाने का प्रयास किया लेकिन व्यापारी नहीं माने। वे डीएम और एसपी को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे। दोपहर करीब ढाई बजे अपर जिलाधिकारी डा.राजेश कुमार प्रजापति व अपर पुलिस अधीक्षक बीके मिश्रा मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने लोगों को समझाया और  24 घंटे में आरोपी की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इस पर लोग मान गए और करीब तीन घंटे बाद रास्ता खुला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें