फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने किसानों को बांटी राहत चेक

Mon, 13 Apr 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राहत चेकों के वितरण में लेखपालों की मनमानी से किसान त्रस्त हैं। आएदिन हो रही शिकायतों के मद्देनजर एसडीएम ने चेक वितरण की कमान खुद संभाल ली है। इसके चलते एसडीएम रामयश गौतम ने कस्बा सहित पांच गांवों में भ्रमण किया। उन्होंने दो गांवों में किसानों को आर्थिक सहायता की चेकें बांटीं।
विज्ञापन


रविवार को एसडीएम रामयश गौतम गुटकवारा पहुंचे। वहां 204 किसानों और जिटकरी में 120 किसानों को आर्थिक सहायता की चेकें वितरित कीं। साथ ही किसानों की व्यथा भी सुनीं। ग्रामीणों ने सर्वे में लेखपालों की मनमानी करने की शिकायत की। तब एसडीएम ने मौके पर जाकर लेखपाल के सर्वे का सत्यापन भी किया।

एसडीएम ने बताया कि दो गांवों में किए गए लेखपाल के सर्वे में खामी नहीं मिली है। बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देश पर बूथवार चल रहे राष्ट्रीय निर्वाचक नामावली के परिसोधन व प्रमाणीकरण के विशेष अभियान का कसबा सहित गुटकवारा, जिटकरी, लोदीपुरा, इंदरपुरा, बरहरा गांवों में बूथों पर जाकर निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें