फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज डिपो के बस स्टाप में वाटर कूलर अभी पड़े हैं खराब

Thu, 23 Apr 2015 12:39 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हमीरपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम यात्रियों की हर सुविधा और सुरक्षा के बड़े-बड़े दावे करता है पर जमीनी हकीकत कुछ और ही कहती है।
विज्ञापन


निगम के आला अफसर बस अड्डों को वाई-फाई सुविधा से लैस, गर्मियों में यात्रियों को ठंडा पानी और आरामदायक सीट और विदेशी पैटर्न की बसें देने का ऐलान करते हैं पर यात्रियों को बस अड्डों पर तपती दोपहरी में हैंडपंप का ठंडा पानी तक नसीब नहीं होता है, बाकी सुविधाएं तो एक सपने की तरह ही लगती है।

बस स्टाप में यात्रियों के दो-दो वाटर कूलर के साथ चार हैंडपंप लगे हैं लेकिन वे किसी भी काम के नहीं है। यही कारण है कि बस स्टाप के आसपास के दुकानदारों की ठंडे पानी की बिक्री जमकर होती है। ये दुकानदार सरकारी अव्यवस्था का जमकर फायदा लेते हैं और मनमाने दामों पर पानी बेचते हैं।
विज्ञापन


मौजूदा समय में बस स्टाप में यात्री किसी तरह टंकी का खौलता पानी पीने जाते हैं लेकिन प्यासे ही लौट आते हैं।  यहां लगे दोनों वाटर कूलर अर्से से खराब है।

इसके अलावा तीन हैंडपंप तक ठीक नहीं कराए गए हैं। मजबूरी में लोग बाहर से पानी के पाउच खरीद कर काम चला रहे हैं। बुधवार को अमर उजाला की टीम ने मुख्यालय स्थित रोडवेज डिपो में जाकर  पेयजल व्यवस्था की पड़ताल की।

डिपो परिसर में  हर यात्रियों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के लिए एक नहीं चार हैंडपंप लगे हैं। साथ ही परिवहन विभाग ने पानी की टंकी लगवाने के साथ एक वाटर कूलर भी लगवाया।

रेडक्रास की तरफ से भी यहीं पर वाटर कूलर लगा है। तमतमाती गर्मी में दोनों ही वाटर कूलर और तीन हैंडपंप खराब पड़े हैं। गर्मी से पहले किसी भी अधिकारी को वाटर कूलर और हैंडपंप दुरुस्त कराने की सुधि नहीं आई। हो-हल्ला मचने के बाद अफसरों की नींद खुलती है तब जाकर व्यवस्था सही होती है।

बस स्टाप में तत्कालीन जिलाधिकारी बी चंद्रकला ने यहां रेडक्रास सोसाइटी की तरफ  वाटर कूलर लगवाया था। जिससे हर यात्री को गर्मी में कम से कम ठंडा पानी तो मिल ही जाए। वाटर कूलर लगने के बाद उसके रखरखाव पर ध्यान नहीं दिया और वह खराब हो गया।

अब गर्मी सिर चढ़कर बोल रही है फिर भी अफसर इसे ठीक नहीं करा रहे हैं। नतीजा यह है कि यात्री को ठंडे पानी के लिए जेब ढीली करनी पड़ रही है या फिर उसे इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। परिवहन विभाग के अफसर लापरवाही की चादर ओढ़ रखी है वहीं रेडक्रास सोसाइटी के सचिव जलीस खान ने कहा कि वाटर कूलर को जल्द ही ठीक करा दिया जाएगा।
विज्ञापन


एआरएम हमीरपुर डिपो केपी सिंह ने कहा  उनके कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने खराब हैंडपंपाें की मरम्मत कराने को लेकर जल संस्थान व जल निगम को पत्र लिखे है। कहा कि खराब वाटर कूलर को जल्द ठीक कराया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें