फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी समारोह से खाना खाकर लौट रहे अधेड़ को ट्रक ने कुचला मौत

Mon, 05 Dec 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस में घटना की जानकारी देता मृतक का पुत्र रूपेश - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
कस्बे में उरई बस स्टैंड के निकट शनिवार रात घने कोहरे के बीच एक शादी समारोह से खाना खाकर लौट रहे अधेड़  को ट्रक ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अधेड़  का शव कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन



कस्बे के पठानपुरा नईबस्ती अंबे पैलेस के पास रहने वाला 45 वर्षीय बृजकिशोर पुत्र देवीदीन अनुरागी शुक्रवार की रात उरई बस स्टैंड के पास स्थित एक पैलेस में शादी समारोह में शामिल होने गया था। वहां से रात करीब आठ बजे वह खाना खाकर घर जाने के लिए यूको बैंक के पास रिक्शा की तलाश में सड़क किनारे खड़ा हो गया। उसी दौरान उरई की ओर जा रहे एक ट्रक ने उसे कुचल दिया। अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। उस दौरान घना कोहरा था। घटना के बाद पहुंचे लोग अधेड़ की शिनाख्त नहीं कर सके। करीब दो घंटे बाद पुलिस को मरने वाले की जानकारी लग सकी।

पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। मृतक के पुत्र रूपेश कुमार ने थाने में ट्रक के चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। रूपेश ने बताया कि करीब आठ बजे उसके पिता का घर पर फोन आया था कि वह रिक्शे से आ रहा है। बताया कि काफी देर बाद जब उसके पिता घर नहीं पहुंचे तो तलाश शुरू कर दी। मृतक का एक बेटा और दो पुत्रियां हैं। मृतक मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। कोतवाल एके सिंह ने बताया कि ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें