फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर-सुजानपुर नप में आधे से ज्यादा वार्ड आरक्षित

Mon, 16 Nov 2015 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर/सुजानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर और सुजानपुर नगर परिषद का चुनाव आरक्षण रोस्टर सोमवार को जारी कर दिया गया है। प्रशासन ने पर्ची सिस्टम के तहत आरक्षण रोस्टर जारी किया।
विज्ञापन


अधिकतर वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। आरक्षण ने कई नेताओं के समीकरण बिगाड़ दिए हैं। कुछ नेता चुनाव लड़ने की उम्मीदें पाले हुए थे लेकिन आरक्षण की मार में उम्मीदें ढेर हो गई हैं।

हमीरपुर नगर परिषद का आरक्षण रोस्टर उपमंडलाधिकारी डॉ. सीपी शर्मा ने जारी किया। शहर के कुल 11 वार्डों में से छह वार्डों को महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है।
विज्ञापन


चार वार्ड अनारक्षित किए गए हैं। एक वार्ड एससी पुरुष के लिए आरक्षित किया गया है। महिलाओं में भी एक वार्ड एससी महिला के लिए आरक्षित किया गया है।

आरक्षण रोस्टर जारी करते समय तहसीलदार राजीव ठाकुर, खंड विकास अधिकारी अस्मिता ठाकुर, एसडीओ (आईपीएच) राजेश कुमार, नप अध्यक्ष दीप कुमार बजाज, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा, राकेश रानी और राजेश चौधरी मौजूद रहे।

उधर सुजानपुर नगर परिषद का उपमंडलाधिकारी बलवान चंद की अध्यक्षता में पर्ची डालकर चुनाव आरक्षण रोस्टर जारी किया गया। कुल 9 वार्डों में से छह को आरक्षित रखा गया है। पांच वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। तीन वार्डों को अनारक्षित किया गया है।
विज्ञापन


एसडीएम की ओ से गठित कमेटी में बीडीओ सुरजीत ठाकुर, प्रधानाचार्य एचएस राणा, तहसीलदार सुरेश पटियाल, गैर सरकारी सदस्यों में पूर्व प्रधान राजकुमार शर्मा, टीआर कश्यप, जैसी राम, ऋषि महाजन मौजूद रहे।
हमीरपुर
वार्ड नंबर   स्थिति
एक    पुरुष (अनुसूचित जाति)
दो    अनारक्षित
तीन    अनारक्षित
चार    महिला
पांच    अनारक्षित
छह    अनारक्षित
सात    महिला
आठ     महिला
नौ    महिला (अनुसूचित जाति)
दस    महिला
ग्यारह    महिला
सुजानपुर
वार्ड नंबर       स्थिति
एक    अनारक्षित
दो    पुरुष (अनुसूचित जाति)
तीन    अनारक्षित
चार    महिला (सामान्य)
पांच    महिला (अनुसूचित जाति)
छह    अनारक्षित
सात    महिला (सामान्य)
आठ    महिला (सामान्य)
नौ     महिला (सामान्य)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें