फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुरालियों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज

Sat, 04 Jun 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थानाक्षेत्र के मौहर गांव में एक माह पूर्व जहर खाने से महिला की मौत के मामले में मृतका के पिता ने ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने डीआईजी के आदेश पर मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बांदा जनपद के खप्टिहाकलां निवासी मोहनलाल ने डीआईजी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसने अपनी पुत्री भावना की शादी सुमेरपुर थानाक्षेत्र के मौहरपुरवा निवासी संजय निषाद पुत्र भैरम के साथ सात मई 2014 को हुई थी।

ससुरालीजन दहेज में बाइक, दो लाख रुपये व सोने की जंजीर की मांग करते हुए उसकी बेटी का उत्पीड़न करने लगे। एक मई को भावना के साथ मारपीट करने के बाद जहरीला पदार्थ खिला दिया।
विज्ञापन


तीन मई को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पीड़ित पिता ने डीआईजी को प्रार्थना पत्र देकर पति संजय निषाद, ससुर भैरम, सास केशकली, संजय व सुरौली के सुखवा डेरा निवासी बहनोई लल्लू के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया। इस पर डीआईजी ने थानाध्यक्ष को मुकदमा दर्जकर कार्रवाई के आदेश दिए। थानाध्यक्ष रामाश्रय यादव ने मामला दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें