फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भतीजे सहित साथियों पर रिपोर्ट

Sun, 14 May 2017 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
मौदहा में हत्या के बाद घर में रखे छोड़ गए गहने। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कजियाना मोहल्ले में एक घर में मिले पांच शवों के मामले में नया मोड़ आ गया है। रविवार को मृतका रानी के पुत्र ने नाना कृष्णपाल सिंह के भतीजे सहित अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें उसने वारदात के पीछे संपत्ति हड़पने की साजिश की बात कही है।
विज्ञापन



कजियाना में कृष्णपाल सिंह, उसकी पत्नी कुसमा, बेटी रानी व नातिन रामलली के अलावा एक छह माह की बच्ची के शव मिले थे। शनिवार को कृष्णपाल सिंह के भतीजे जुगुल सिंह ने इस घटना की एफआईआर कोतवाली में दर्ज कराई थी। इधर पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि यह एक जघन्य हत्याकंाड है, जिसमें दो लोगों की गला घोंटकर व शेष की जहर देकर हत्या की गई है। आला अफसरों ने पुलिस टीमें गठित कर जांच शुरू कर दी है। इसके बाद शनिवार को कृष्णपाल के दामाद राघवेंद्र सिंह व नाती सौरभ सिंह को पुलिस ने कोतवाली बुला लिया। मृतका रामलली का पति अनिल सिंह सूचना के बाद रविवार को कोतवाली पहुंचा। कोतवाल अनिल कुमार सिंह ने बताया कि उससे पूछताछ क ी जा रही है। कृष्णपाल खेतिहरभूमि बेचने के बाद तिमंजिला मकान बेचना चाहता था।

17 लाख रुपये में पड़ोसी से उसका सौदा हो गया था। रानी की कड़ी आपत्ति के बाद बयाने के 20 हजार रु पये वापस कर दिए थे। घर में रानी की चलती थी। हालांकि बताया जाता है कि रानी और कृष्णपाल सिंह का सपना था कि वे यह मकान बेचकर चित्रकूट में नया मकान बनाएंगे।  शायद यही इस हत्याकांड का कारण बना। अब सौरभ सिंह ने रविवार को एफआईआर दर्ज कराई है, जिसमें उसने कृष्णपाल सिंह भतीजेे जुगुल पुत्र विजय बहादुर निवासी पासुन थाना सिसोलर सहित उसके अन्य साथियों को नामजद किया है। पुलिस ने हत्याकांड में मारी गई रानी (40) और उसकी बेटी रामलली (21) की स्लाइडें बनवाई हैं। पोस्टमार्टम करने वाली चिकित्सकों की टीम ने रेप की आशंका से ऐसा किया है। स्लाइड जांच के लिए लखनऊ भेजी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें