फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी भरे घड़े में कीड़े देख भड़कीं डीएम

Sun, 05 Apr 2015 12:44 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी संध्या तिवारी ने शनिवार दोपहर को नवीन गल्ला मंडी में संचालित गेहूं खरीद केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। खरीद केंद्रों में अव्यवस्था देखकर प्रभारी मंडी सचिव व केंद्र प्रभारियों को जमकर फटकार लगाई और तत्काल व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। पीसीएफ केंद्र में नमी मापक यंत्र मौजूद न होने व घड़े के पानी में कीड़े तैरते मिलने पर जिलाधिकारी ने फटकार लगाई।
विज्ञापन


गौरतलब हो कि एक अप्रैल से 30 जून तक प्रदेश सरकार द्वारा गेहूं खरीद का कार्य कराया जाता है। इसको लेकर करीब दो माह पूर्व से तैयारियां शुरू कर दी जाती है। खरीद केंद्र शुरू होने के चौथे दिन शनिवार को जिलाधिकारी संध्या तिवारी मंडी समिति में संचालित हाट शाखा व पीसीएफ केंद्र का औचक निरीक्षण किया।

हाट शाखा में केंद्र प्रभारी मनीष तिवारी व सहयोगी अशोक कुमार मौजूद मिले। लेकिन इलेक्ट्रानिक कांटा खराब होने, घड़े में पानी न होने पर नाराजगी जताई। इसके बाद जिलाधिकारी ने पीसीएफ केंद्र का जायजा लिया।
विज्ञापन


यहां भी केंद्र प्रभारी शिवसिंह मौजूद मिले। उन्होंने प्रभारी मंडी सचिव देवेंद्र शुक्ला को चेतावनी देते हुए निर्देश दिया कि चबूतरे में रखे ज्वार के बोरे तत्काल हटवाएं। अगर टीनशेड तत्काल खाली नहीं कराया गया तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद जिलाधिकारी ने किसानाें से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें