फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रबी अभियान में खाद का संकट नहीं रहेगा

Wed, 02 Sep 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में खादों की मारामारी से बचाने की तैयारी पूरी कर ली गई। बीते वर्षों में खाद की कमी को देखते रबी अभियान में 1300 एमटी डीएपी और 15,500 टन यूरिया मंगाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। पीसीएफ के गोदामों में फिलहाल खरीफ में मंगाई गई डीएपी और यूरिया का स्टाक मौजूद है।
विज्ञापन


ठीक एक माह बाद किसान रबी फसल की तैयारी शुरू कर देंगे। अक्तूबर माह की शुरूआत होते ही किसान खेतों में पलेवा करने लगेगा। 15 अक्तूबर के बाद खेतों की बुआई का काम शुरू हो जाएगा।

जिले के अधिकांश क्षेत्रफल में काली मिट्टी मार या काबर है। इस मिट्टी में मसूर, चना, मटर, अलसी की फसलें सर्वाधिक पैदावार देतीं है। इसीलिए किसान सबसे पहले मसूर की फसल की बुआई करते हैं।
विज्ञापन


इसके चलते किसान बुआई पर रासायनिक खादों को लेने के लिए सहकारी समितियों, पीसीएफ के गोदामों की ओर रुख करने लगता है। बुआई के समय उपयोग में लाई जाने वाली डीएपी की मारामारी तेज हो जाती है।

इसे देखते हुए इस बार रबी अभियान में खाद की उपलब्धता को लेकर जिले का लक्ष्य बढ़ाया गया है। इफको के जिला प्रबंधक आरएस कटियार ने बताया कि इस बार पिछले साल की अपेक्षा साढ़े पांच सौ एमटी अधिक डीएपी मंगाई जाएगी।

इसी तरह यूरिया भी पिछली बार साढ़े पांच सौ टन अधिक उपलब्धता सुनिश्चित कराने का लक्ष्य है। बताया कि पिछले साल रबी अभियान पर 8 हजार 500 एमटी डीएपी मंगाई गई थी। इस बार 1300 एमटी डीएपी का लक्ष्य दिया गया है।

बताया कि खरीफ अभियान में आई 2 हजार एमटी डीएपी गोदामों में डंप है। जबकि इतनी ही यूरिया भी डंप है। बताया कि सहकारी समितियों में 800 एमटी डीएपी व 1700 एमटी यूरिया पड़ी है।

जिला प्रबंधक ने बताया कि एनपीके खाद भी 700 एमटी उपलब्ध है। 1191 रुपये में डीएपी खाद किसानों को मिलेगी। वहीं नीम कोटेड यूरिया 348 रुपये प्रति बोरी व साधारण यूरिया का रेट 334 रुपये प्रति बोरी निर्धारित है।

पीसीएफ के पास 985 टन डीएपी पुराने रेट की डंप है, जो किसानों को 1166 रुपये प्रति बोरी के हिसाब से मुहैया कराई जाएगी, लेकिन यह खाद उन्हीं किसानों को मिलेगी जो सहकारी समिति में लेनदेन करते हैं। इन किसानों को चेक के माध्यम से समितियां उपलब्ध कराएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें