फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू ने जर्जर लाइनों के मुद्दे पर नारेबाजी की

Wed, 02 Sep 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी संध्या तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्तरीय  तहसील दिवस में जर्जर हाईटेंशन लाइनों का मुद्दा छाया रहा। भाकियू ने बौखर में हाइटेंशन की चपेट में आकर मरी किशोरी के  परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग की। इस मौके पर 198 शिकायतों में 20 का मौके पर निस्तारण हुआ।
विज्ञापन


मंगलवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में ममना गांव के बालेंद्र, रघुराज समेत आधा सैकड़ा से अधिक किसानों ने डीएम को बताया कि अब तक उन्हें आपदा राहत का चेक नहीं मिला।

भाकियू के अतुल तिवारी के नेतृत्व में चार दर्जन से अधिक किसानों ने विद्युत विभाग विरोधी नारे लगा क्षेत्र की जर्जर हाइटेंशन लाइनों को बदलने की मांग की।
विज्ञापन


सोमवार को बौखर गांव में एचटी लाइन की चपेट में आकर मरी किशोरी के परिजनों ने मुआवजा दिलाने की मांग की। डीएम ने अधिशाषी अभियंता को समस्या निराकरण के निर्देश दिए।

पवई गांव के पूरन, ध्रूराम,  अरुण ने नए राशन कार्डो में गडबडी होने की शिकायत की। छिबौली गांव की मानकुंवर ने राठ के ममना पावरस्टेशन की 33 केवीए लाइन की मजदूरी दिलाने की मांग की।

कस्बे के महेश गोसाई व नाथूराम अहिरवार ने बताया कि जीआईसी, समर सिंह शिशु मंदिर समेत आबादी के दो दर्जन से अधिक मकानों के ऊपर से हाइटेंशन लाइन निकली है। इन्हें हटवाया जाए।
विज्ञापन


इस दौरान एसपी वीके सिंह, सीडीओ अवधेशबहादुर  सिंह, एसडीएम रामयश गौतम, सीओ राजेश पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें