फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी समारोह से भगाया तो चाकू मारा

Sat, 27 May 2017 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
अस्पताल में डाक्टरी के लिए पहुंचा घायल हरीबाबू। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
शुक्रवार रात मुख्यालय के गौरादेवी मोहल्ले में एक शादी समारोह में शराब पीकर हुड़दंग करने वाले युवक ने सुबह मोबाइल व रुपये छीनने का आरोप लगा दिया। बात बढ़ने पर युवक ने चाकू से दूसरे युवक पर प्राणघातक हमला कर दिया। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची यूपी 100 ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। हमलावर भागने में सफल रहा। कोतवाली पुलिस ने घायल का मेडिकल परीक्षण कराया है।
विज्ञापन



मुख्यालय के गौरादेवी मोहल्ला निवासी हरीबाबू (29) पुत्र पोखर निषाद ने बताया कि उसकी भतीजी शालिनी की शुक्रवार को शादी थी। सिसोलर थानाक्षेत्र के गुढ़ा गांव से बारात आई थी। बताया कि रात करीब 11 बजे मोहल्ले का सुनील पुत्र अयोध्या शराब के नशे में आया। शादी समारोह में वह हुडदंग करने लगा। जिसे उसने समझा बुझाकर शांत कराया और समारोह से भगा दिया। हरीबाबू ने बताया कि शनिवार की सुबह करीब नौ बजे वह कालपी चौराहा गया था, जहां सुनील ने उसे रोक लिया।

कहने लगा कि रात में उन लोगों ने उसका मोबाइल व 1700 रुपये छीने हैं उसे वापस करे। इस पर हरीबाबू ने कहा कि न तो उसने मोबाइल छीना है और न रुपये। मगर सुनील मानने को तैयार नहीं हुआ और झगड़ा करने  लगा। इसी बीच उसने तरबूज बेच रहे व्यापारी के पास रखी चाकू उठाया और उसके ऊपर प्राणघातक हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक के गर्दन में गंभीर चोटें आईं हैं। मौके पर पहुंची यूपी 100 ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें