सत्येंद्र प्रताप शिक्षा संस्थान भेड़ी डांडा के
छात्र-छात्राओं ने स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकाली। बच्चों ने जोशीले
नारे लगाकर अभिभावकों से बच्चों को स्कूल भेजने की अपील की।
रैली
गांव के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। इस मौके पर प्रधानाचार्य
सुरेंद्रपाल सिंह, धीरेंद्र सिंह दददा, नेहा श्रीवास्तव, गयाप्रसाद व
शिवनंदन भी मौजूद रहे।