फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी के साथ झमाझम बारिश

Mon, 21 Sep 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को दोपहर बाद उमड़ घुमड़ कर आए बादलों ने तपिश से जूझ रहे लोगों को राहत दी। कुछ स्थानों पर झमाझम बरसात हुई। ठंडी हवाओं के चलने से पारा नीचे आ गया। रविवार को शाम पांच बजे तक 2 एमएम वर्षा रिकार्ड की गई।
विज्ञापन


जिले में औसत से बेहद कम मानसूनी बारिश होने से तालाब सूखे पड़े हैं। वहीं खरीफ की फसलें सूख रही है। इसके चलते किसान नलकूपों के जरिए फसलों की सिंचाई करने में जुटे हैं। बारिश न होने से सबसे ज्यादा किसान बेहाल है।

आने वाली रबी फसल की बुआई न हो पाने की चिंता लोगों को सता रही है। ऐसे में किसान आसमान की ओर ताक रहा है, लेकिन दूर दूर तक बादल नहीं नजर आ रहे थे।

रविवार को दोपहर बाद मौसम ने अचानक पल्टी मारी और पछुआ हवाएं पूर्वा में बदल गई तथा देखते ही देखते थोड़ी देर में आसमान में बादल ही बादल नजर आने लगे। दोपहर करीब दो बजे हल्की बरसात हुई।
विज्ञापन


फिर शाम छह बजे झमाझम बारिश शुरू हुई। वहीं कुरारा क्षेत्र में तेज हवाएं बादलाें को भी उड़ा ले गई। जिससे बारिश का मजा कुछ मिनटाें तक ही सीमित रहा। तेज बारिश होने के चलते सड़काें से पानी भर गया।

बारिश होने से भीषण गर्मी व उमस से लोगों ने काफी राहत महसूस की। बरसात होने से किसानों की उम्मीदें जाग गईं हैं। दिन में अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री रहा, लेकिन शाम को हुई तेज बारिश से पारा लुढ़ककर 28.2 डिग्री जा पहुंचा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें