फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौथिया कुंडौरा मार्ग का निर्माण शुरू

Sun, 19 Jul 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पौथिया क्षेत्र में राठ मार्ग से हाइवे को जोड़ने वाले जर्जर पौथिया-कुंडौरा मार्ग का मरम्मत कार्य तेज हो गया है। फिलहाल मार्ग की सफाई, पेड़ों की कटाई व मिट्टी डालने का कार्य शुरू कर दिया गया है। मरम्मत कार्य पूरा होने से क्षेत्र के लोगों के लिए आवागमन सुलभ हो जाएगा।
विज्ञापन


ज्ञात हो कि कानपुर सागर राष्ट्रीय मार्ग को जोड़ने वाले इस क्षेत्र में पौथिया कुंडौरा मार्ग है। जो मौजूदा समय में बेहद जर्जर हो गया है। इस मार्ग से डेढ़ दर्जन गांवों के बाशिंदों को सुमेरपुर स्थित मंडी, ब्लाक, रेलवे स्टेशन आदि जगह जाने के लिए वर्ष 1984 में मंडी परिषद ने मार्ग का निर्माण कराया गया था।

मेंटीनेंस के अभाव में यह मार्ग जर्जर हो गया। बीते कई वर्षों से यहां की क्षेत्रीय जनता मार्ग की मरम्मत कराए जाने को लेकर प्रदर्शन तक कर चुकी है। अब इस मार्ग की मरम्मत कार्य शुरू कराए जाने से यहां के बाशिंदों ने राहत की सांस ली है। इस मार्ग की मरम्मत का कार्य लोनिवि द्वारा कराया जा रहा है।
विज्ञापन


सड़क की मरम्मत का कार्य करा रहे ठेकेदार संदीप यादव ने बताया कि त्वरित विकास आर्थिक योजना के अंतर्गत मार्ग का मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। बताया कि मार्ग लंबाई 6.10 किमी चौड़ाई का टॉप डामरीकरण 3.75 मीटर रहेगा।

जो पूर्व में नियमित सड़क से काफी अधिक है। इसके अलावा दोनों तरफ 1.5 मीटर की कच्ची पटरी बनाई जाएगी। मार्ग में 9 पुलिया है। जिन्हें जरूरत के हिसाब से बढ़ाया जा सकता है।

इस परियोजना को 314.96 करोड़ रुपये से बनाया जा रहा है। इसी लागत में कुंडौरा बस्ती के अंदर करीब 700 मीटर सीसी रोड का भी डामरीकरण किया जाएगा।

बताया कि एसके निगम अधिशासी अभियंता व डीडी यादव सहायक अभियंता इस कार्य का पर्यवेक्षण करेंगे। पौथिया गांव निवासी आनंद अशोक, रामलखन आदि ने कुंडौरा बस्ती में अवैध चबूतरा निर्माण से आवागमन में आ रही बाधा दूर करने के साथ मार्ग निर्माण कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें