फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीटीए अध्यापकों की नियमितीकरण प्रक्रिया हो शुरू : मंच

Wed, 18 Nov 2015 05:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, बिझड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। हिमाचल प्रदेश पीटीए शिक्षक संघर्ष मंच ने सरकार से पीटीए अध्यापकों की सशर्त नियमितीकरण की प्रक्रिया शुरू करने का आग्रह किया है। राज्य उपाध्यक्ष दिनेश पटियाल, प्रवक्ता अमित शर्मा, हमीरपुर अध्यक्ष संजीव शास्त्री, उपाध्यक्ष पवन लखनपाल, महासचिव संजीव शर्मा, संजीव कौशल मुख्य सलाहकार, नरेश शर्मा सदस्य ने प्रदेश सरकार से सात हजार पीटीए अध्यापकों के सशर्त नियमितीकरण की प्रक्रिया शुरू करने की मंाग की है।
विज्ञापन


राज्य उपाध्यक्ष ने कहा कि 10 वर्ष की सेवाओं के बाद भी पीटीए अध्यापक अनुबंध पर हैं। 10 साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद भी इन्हें नियमित नहीं किया जा रहा। उन्होंने कहा कि 10 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके पीटीए अध्यापकों को सरकार सशर्त नियमित करें, क्योंकि कई पीटीए अध्यापकों की आयु 50 वर्ष पार कर चुकी है।

इस कारण ये अध्यापक पीटीए से ही रिटायरमेंट तक पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा कि कुछ अध्यापक नगर पंचायत के दायरे में आने वाले स्कूलों में 2007 से सेवाएं दे रहे हैं। इन अध्यापकों को आज तक ग्रांट नसीब नहीं हो पाई है। सरकार को ऐसे मामलों को प्राथमिकता से हल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश पीटीए शिक्षक संघर्ष मंच के पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल मांगों को लेकर विधानसभा सत्र के दौरान धर्मशाला में मिलेगा।
विज्ञापन


विधानसभा सत्र में नियमितीकरण की मांग को रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार को सत्ता में आए तीन वर्ष हो रहे हैं। सरकार पीटीए अध्यापकों से किए नियमितीकरण के वायदे को जल्द निभाए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें