राठ कस्बे के बड़ी जुलहेटी में चोरी की घटना की जानकारी देते पड़ोसी
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार रात एक प्रधानाचार्य के सूने घर का ताला तोड़कर चोरों ने सोने चांदी के जेवर व नकदी पार कर दी है। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।
कस्बे के बड़ी जुल्हैटी मोहल्ला निवासी लालमणि सोनी मां शारदा बालिका विद्यालय में प्रधानाचार्य हैं।
दो दिन पहले वह परिजनों के साथ शिरड़ी धाम र्गइं हैं। शुक्रवार की रात चोर दरवाजे का ताला तोड़कर मकान के अंदर घुसे। घर में रखी अलमारी तोड़कर उसमें रखे सोने चांदी के आभूषण सहित नगदी ले गए। चोरो ने बक्से का भी ताला तोड़ा। जब पड़ोसियों ने दरवाजे का ताला टूटा हुआ देखा तो पुलिस को सूचित किया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की और गृहस्वामी को घटना की जानकारी दी। गृहस्वामी के मौजूद न होने पर अभी चोरी में कितना माल गया है, इसकी सही जानकारी नहीं हो सकी। माना जा रहा है कि चोर नकदी और गहने ले गए हैं।