होली पर मारुती वैन में लादकर बांदा ले जाई जा रही 10 पेटी शराब पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास पकड़ लिया। पुलिस के पीछा करने पर चालक वैन छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने शराब की कीमत 30 हजार रुपये बताई है।
होली के त्यौहार पर शराब की बिक्री पर दो दिन रोक लगाई गई है। ऐसे में लोग शराब का भंडारण कर लेते है और बंदी के दिन महंगी शराब बेंचकर मुनाफा कमाते है। कस्बे से सोमवार शाम एक मारुती वैन पर 10 पेटी देशी शराब लादकर कार चालक बांदा की ओर जा रहा था।
तभी कोतवाल घनश्याम पांडेय ने रेलवे क्रासिंग के निकट वैन को रोकना चाहा, लेकिन चालक ने पुलिस को देखकर वाहन की स्पीड बढ़ा दी। संदेह होने पर पुलिस ने पीछा किया तो चालक वैन छोड़कर भाग निकला। कोतवाल ने बताया कि बरामद 10 पेटी शराब तीस हजार की है। वैन के अंदर कृष्णपाल सिंह निवासी लोहरा थाना जसपुरा के नाम से कागजात मिले हैं।