फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राठ में अधेड़ की हत्या

Sat, 26 Mar 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हमीरपुर
विज्ञापन
राठ में पोस्टमार्टम हाउस में बिलखती मृतक की पुत्री। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मझगवां थानाक्षेत्र के ग्राम कुल्हैंडा स्थित बगिया में एक अधेड़ की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतक के परिजनों ने अज्ञात लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस घटना के कारण की जांच कर रही है।
विज्ञापन


ग्राम कुल्हैंडा निवासी रामप्रकाश सैन ने बताया कि उसका चचेरा भाई ज्वाला सिंह (50) पुत्र रामचरन शराब का लती था। शुक्रवार सुबह से ही ज्वाला शराब के नशे में गांव में घूम रहा था। रात में वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने सोचा कि वह किसी के यहां रुक गया होगा। शनिवार सुबह ग्राम प्रधान ने ज्वाला का शव गांव के ही महतो की बगिया में पड़े होने की सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे तो देखा कि ज्वाला के गले को किसी धारदार हथियार से रेता गया था।

रामप्रकाश ने बताया कि ज्वाला की गांव में किसी से दुश्मनी भी नहीं थी और न ही उसके पास कोई धन दौलत थी। वह गांव में अकेला ही रहता था। करीब 16 वर्ष पूर्व ज्वाला को छोड़कर उसकी पत्नी चली गई थी। उसने पुत्री की शादी सिकरौधा में कर दी थी। पिता की मौत की जानकारी मिलने पर गांव आई पुत्री का रो रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष मझगवां अजीत यादव ने बताया कि मृतक के चचेरे भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें