फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के हितों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं

Fri, 05 Jun 2015 12:29 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी संध्या तिवारी ने अधिकारियों को चेताया कि किसानों के हितों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने किसानों को खरीफ उत्पादन के लिए समय रहते बीज, खाद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में डीएम ने कहा किसानों से जुड़े सहकारी समितियां, यूपी एग्रो, भूमि संरक्षण, सिंचाई, कृषि उत्पादन मंडी समितियां आदि विभागों को पंजीकरण का लक्ष्य निर्धारित किया जाए। ताकि इस कार्य को जल्द से जल्द पूरा किया जा सके।

पारदर्शी किसान योजना की समीक्षा में जिला कृषि अधिकारी अभयराज ने बताया कि 1.12 लाख किसानों का पंजीकरण कराया जाना है। उद्यान विभाग की समीक्षा में प्रभारी उद्यान अधिकारी ने बताया कि बागवानी को पिछले वर्ष 15 हेक्टेयर का लक्ष्य दिया गया था। जिसकेसापेक्ष 45 हेक्टेयर में बागवानी का लक्ष्य निर्धारित किया गया।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने चयन प्र्रक्रिया के लिए सहायक उद्यान निरीक्षकों को दायित्व सौंपा। फल संरक्षण अधिकारी के अनुपस्थित रहने पर तत्काल बुलाकर बीएसए को निर्देश दिए कि कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों को आचार मुरब्बा जैसे व्यंजनों का प्रशिक्षण दिलाया जाए।

निर्माण कार्यों की समीक्षा में लोनिवि द्वारा मुख्यालय से कालपी मार्ग फोरलेन के धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। झलोखर गांव में जल्द कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए।

कहा कि सजेती के पास लगे टोल टैक्स से बचने को भारी वाहनों के चालक मनकी पुल से ट्रकों को निकाल रहे हैं इस पर उन्होंने अधिशासी अभियंता से कहा कि कुरारा से मनकी मार्ग पर लोहे का बैरियर लगाकर वाहन रोकने के निर्देश दिए।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोहांड व पीएचसी रूरीपारा में विद्युतीकरण न कराए जाने के मामले में अधिशासी अभियंता ने बताया कि गोहांड का स्टीमेट बनाकर भेज दिया गया है। रूरीपारा में विद्युत का पैसा बकाया है।

जिस पर डीएम ने निर्देश दिए कि पीएचसी में विद्युतीकरण कराए जाने को तत्काल प्रस्ताव बनाएं। पेयजल की समीक्षा में डीएम ने जलनिगम के कार्यों पर असंतोष जताया।

कहा कि गुसियारी, इचौली जैसे पेयजलग्रस्त ग्रामों में मीठे कुओं के पानी के स्त्रोतों का पता लगाकर पंपों के माध्यम से ग्रामीणों को पानी महैया कराएं। बैठक में अपर जिलाधिकारी कुंजबिहारी अग्रवाल, सीडीओ अवधेशबहादुर सिंह सहित आला अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें