फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैपकिन यूनिट ने खोली रिटेल शाप

Thu, 17 Sep 2015 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं को सस्ते दर पर नैपकिन उपलब्ध कराने के लिए कल्पवृक्ष के पास रिटेल शाप खोली गई। गुरुवार को रिटेल शाप का शुभारंभ डीएम संध्या तिवारी ने किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर पूरी गुणवत्ता के साथ स्थानीय स्तर पर उत्पादन कराया गया है।
विज्ञापन


जिला महिला अस्पताल की डा. पूनम सचान ने कहा कि इस उत्पाद को स्थानीय स्तर पर तैयार कर कम दामों पर उपलब्ध कराया जाना बेहद खुशी वाली बात है। संस्था की निदेशक हेमलता ने कहा कि बाजार से कम रेट यानी 20 रुपये पर यहां नैपकिन उपलब्ध है।

कहा कि महिलाएं और बालिकाएं रिटेल शाप से नैपकिन खरीदकर इस्तेमाल करें। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कृष्णमुरारी ने कहा कि यह शाप व्यावसायिक नहीं है। स्थानीय लोगों को इस यूनिट की तरक्की में सहयोग करना चाहिए। रेडक्रास सचिव जलीस खान ने कार्यक्रम का संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें