राठ कोतवाली में खड़ी कार, टूटा शीशा।
- फोटो : अमर उजाला
स्कूल से घर लौट रही साइकिल सवार छात्रा को एक कार ने जोरदार टक्कर मार दी। छात्रा के घायल होने पर वहां मौजूद आक्रोशित भीड़ ने चालक को पकड़ कर खूब पीटा। सूचना पर पहुंची यूपी 100 ने कार को कब्जे में लेकर छात्रा को अस्पताल पहुंचाया गया।कस्बे के पठानपुरा मोहल्ला निवासी सुखदेव की 17
वर्षीया पुत्री रीना रामलीला मैदान स्थित मां शारदा बालिका इंटर कालेज में 12वीं की छात्रा है। दोपहर करीब साढे़ बारह बजे रीना साइकिल से हमीरपुर रोड पठानपुरा अंबे पैलेस के पास स्थित अपने घर जा रही थी। उसी दौरान मुस्करा की ओर से तेज गति से आ रही कार ने छात्रा को जोरदार टक्कर मार दी। कार
की टक्कर से छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। छात्रा की साइकिल शीशे में टकराने से कार का शीशा टूट गया। मौके पर मोहल्ले के लोगों की भीड़ लग गई। आक्रोशित लोगों ने कार चालक दीपेंद्र पुत्र चंद्रशेखर नामदेव निवासी पछवारा थाना उल्दन जिला झांसी को पकड़ लिया और उसे जमकर पीटा। मौके पर पहुंची
पुलिस ने चालक को पकड़ कर कार कब्जे में ली और छात्रा को अस्पताल पहुंचाया।चिकित्सक डा.मानसिंह ने बताया कि छात्रा की जांघ जख्मी हो गई है और सिर में भी चोटें हैं। उसे झांसी रेफर कर दिया गया है। कोतवाल गुलाब त्रिपाठी ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।