फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देख लिया थानों में सपाइयों की दलाली का हाल

Mon, 27 Jul 2015 12:29 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेई ने बिवांर कस्बे में हुई घटना को लेकर प्रदेश सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने कार्यकर्ताओं से कहा था कि थानों की दलाली बंद कर दें पर देख लिया सपाई क्या कर रहे हैं। हेल्प लाइन नंबर 1090 का सच भी अब सामने है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बिवांर की घटना में सीबीआई या न्यायिक जांच ही स्वीकार करेंगे। उन्होंने रोहित पांडेय की हत्या पुलिस की गोली से हुई है। उसके परिजनों को मात्र पांच लाख दिया जा रहा है।

कहा कि जब प्रतापगढ़ के सीओ जियाउल हक क ी हत्या बदमाशों ने की तो प्रदेश सरकार ने 45 लाख दिए और साथ ही उसकी पत्नी को नौकरी दी। उन्होंने छात्रा की मौत के बाद परिजनों के साथ हुई पुलिस की मारपीट पर भी सवाल दागा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बिटिया के परिजनों को पुलिस क्यों उठा कर ले गई। रात में ही उसके शव को पुलिस ने प्रवाहित कर दिया और परिजनों को खड़ा कर उनका फोटो खींच कर कहा जा रहा है कि उनकी मर्जी से शव को प्रवाहित किया गया है।

कहा कि छात्रा की शिकायत पर जांच न करना और घटना में 900 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज के  विरोध में उनकी डीआईजी से बात हुई है। कहा कि वह आ रहे हैं। इन्हीं बिंदुओं पर बात होनी है।

बात न मानें जाने पर कल से भाजपा कार्यक र्ता मुख्यालय में शांति पूर्ण धरना शुरू कर देंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार में पुलिस के संरक्षण में सपाई अवैध खनन करा रहे हैं। सपाई गुंडों का आतंक चरम पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें