फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी कागजात बनाने वाला रैकेट पकड़ा

Mon, 27 Jul 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल लाइंस इलाके के कचहरी चौराहे के पास एक व्यक्ति रविवार को फोटो स्टेट की दुकान पर फर्जी कागजातों की फोटो कॉपी करा रहा था। पुलिस ने शक होने पर उससे पूछताछ की। उसने पुलिस को बताया कि छह सड़का के पास एक दुकान पर फर्जी कागजात बनाए जाते हैं। यह कागजात उसने वहीं से बनवाए हैं। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने इस दुकान पर छापेमारी की। यहां से भारी संख्या में मतदाता पहचान पत्र और फर्जी कागजात मिले। पुलिस हिरासत में लिए गए दोनों लोगों से पूछताछ कर रही है। हालांकि अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन

एसआई सत्यसिंह ने बताया कि फर्जी कागजात बनाने वाले रैकेट में तहसील के दो कर्मचारी भी शामिल हैं। इनके खिलाफ और सबूत जुटाए जा रहे हैं। सभी सुबूत सामने आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें