फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुएं में मिला नाबालिग छात्रा का शव

Sun, 12 Feb 2017 10:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
कस्बे के राजकीय इंटर कालेज में परीक्षा देने के बाद गायब हुई 15 वर्षीय किशोरी का शव उसके गांव के बाहर कुएं में बरामद हुआ है। वह एक हफ्ते से लापता थी। परिजन उसे मानसिक विक्षिप्त बता रहे हैं। मामला जलालपुर थानाक्षेत्र के बरहरा गांव का है। बरहरा गांव के सुखदेव पाल की 15 वर्षीय पुत्री
विज्ञापन


राजकुंवर उर्फ शैलेस राजकीय इंटर कालेज सरीला में कक्षा 11 की छात्रा थी। चार फरवरी को वह गृह परीक्षा देने विद्यालय आई थी। उसके बाद से वह लापता हो गई थी। परिजन उसकी खोजबीन में जुटे रहे। उन्होंने इसकी सूचना थाना पुलिस को भी दे दी थी। मृतका के पिता ने बताया कि बेटी पिछले एक

साल से मानसिक विक्षिप्त थी। उसका ग्वालियर का इलाज चल रहा था। रविवार को गांव के बाहर बने कुएं से बदबू आने पर देखा तो उसका शव पड़ा दिखा। कुएं के पास उसके खेत भी हैं। थानाध्यक्ष जलालपुर स्वामीनाथ ने बताया कि घटना की सूचना मिल गई है। किशोरी के शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें