फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमबीआईयू मशीन ने परखी पुल की भार क्षमता

Sat, 11 Jul 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बार-बार क्षतिग्रस्त हो रहे यमुना पुल की स्लैब व बीमों की भार क्षमता आंकने का काम शुक्रवार को हुआ। पीएनसी के वरिष्ठ इंजीनियर अपर जिलाधिकारी की मौजूदगी में मेजर ब्रिज इनपेक्शन यूनिट (एमबीआईयू) मशीन के जरिए तीन घंटे तक पुल की जांच पड़ताल करते रहे।
विज्ञापन


गौरतलब हो कि 19 जून और 1 जुलाई को यमुना पुल के क्षतिग्रस्त होने से पुल के ऊपर से भारी वाहनों की आवाजाही बंद है। क्षतिग्रस्त हिस्से के ऊपर ओवरब्रिज बनाकर हल्के वाहनों को निकलने की अनुमति दी गई है।

इसी बीच निर्माण इकाई पीएनसी के इंजीनियरों द्वारा पुल की क्षतिग्रस्त चार बीमों की मरम्मत कार्य जारी है। इसके पहले भी यमुना ब्रिज की स्लैब चार बार धंस चुकी है। जिससे महीनाें यातायात बाधित रहा है।
विज्ञापन


बार-बार डैमेज होे रहे पुल का मुख्य कारण इंजीनियर ओवरलोड बता रहे हैं। पीएनसी के अवर अभियंता मनीष कुमार ने बताया कि अब तक छह बार क्षतिग्रस्त हो चुके पुल का सही कारण जानने के लिए कंपनी की एनएचएआई इलाहाबाद से मेजर ब्रिज इनपेक्शन यूनिट को मुख्यालय लाया गया है। जो पूरे पुल की जांच कर रही है।

बताया कि अपर जिलाधिकारी कुंजबिहारी अग्रवाल, कंपनी के जनरल मैनेजर पीएस खंडूरी की मौजूदगी में पूरे पुल की स्नोग्राफी कराई जा रही है। बताया कि यह कंप्यूटराइज्ड मशीन है। इस मशीन से पुल की भार क्षमता, पुल की अवधि व पुल के बार बार टूटने के कारण का पता लग सके गा। जिसकी रिपोर्ट शाम को जिलाधिकारी को दी जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें