लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे मौहर गांव के लोगों
को गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर अधिशाषी
अभियंता को ज्ञापन दिया। इसमें गांव में ट्रांसफार्मरों की संख्या को
बढ़ाने और बढ़े बिजली के बिलों को सुधार कराने की मांग की।
सुमेरपुर
विकास खंड के लोहिया ग्राम मौहर के ग्रामीणों ने अधिशाषी अभियंता को दिए
शिकायती पत्र में बताया कि गांव में बिजली ठीक से नहीं आ रही है। गांव में
एक ट्रांसफार्मर होने से पूरे गांव को सुचारु रूप से बिजली नहीं मिल पा रही
है। वोल्टेज इतना कम होता है कि पंखे तक ठीक से नहीं चल पाते।
बल्ब
तो सिर्फ टिमटिमाते हैं। इसके बावजूद ग्रामीणों को भारी भरकम बिल भेजे जा
रहे हैं। ग्रामीणों ने मांग की कि गांव में ट्रांसफार्मर की संख्या बढ़ाई
जाए और बिल भी संशोधित किए जाएं।