फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान ओंकारेश्वर की पालकी निकाली

Tue, 25 Aug 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सावन के आखिरी सोमवार को शिवालयों में जलाभिषेक के लिए भीड़ उमड़ी। वहीं कसबे में भगवान ओंकारेश्वर की भव्य पालकी शोभा यात्रा निकाली गई। बाद में भंडारे में लोगों ने प्रसाद छका। 
विज्ञापन


सोमवार को भटियाना मोहल्ला निवासी परतोष महाराज के घर से भगवान ओंकारेश्वर की भव्य पालकी यात्रा निकाली गई। पालकी पर भगवान शिव की फूलों से सजी प्रतिमा रखी हुई थी। कहार पालकी को लेकर चल रहे थे।

पालकी यात्रा खुशीपुरा, भटियाना, चौबटटा, स्टेट बैंक चौराहा, पडाव, कोटबाजार, दीवानपुरा, उरई बस स्टैंड़ से होकर वापस पहुंची। यात्रा में सबसे आगे हाथी, घोडे़ और स्वांग तमाशे चल रहे थे।
विज्ञापन


यात्रा के दौरान नवयुवक डीजे की धुन पर थिरक रहे थे। पालकी यात्रा में नगर के लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। जगह-जगह आस्थावानों ने पालकी में विराजमान भगवान औंकरेश्वर की पूजा अर्चना की।

वहीं शिवालयों में सारा दिन बम बम भोले की गूंज रही। ब्रह्म बेला में ही भक्तों का शिवालयों में जलाभिषेक और बेल पत्र चढ़ाने का सिलसिला शुरू हो गया।

सावन का आखिरी सोमवार होने के कारण शिव भक्तों की सबसे ज्यादा भीड़ ऐतिहासिक चौपरेश्वर मंदिर में उमड़ी। महिलाओं और कुंवारी कन्याओं ने शिवलिंग की पूजा अर्चना कर मनौती मांगी।

कहा जाता है कि इस मंदिर में स्थापित शिवलिंग की स्थापना राजा विराट की पुत्री उत्तरा ने की थी। तब से इस मंदिर का विशेष महत्व है। मंदिरों में पूजा अर्चना का दौर देर रात तक चलता रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें