फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव मंदिरों में लगे भगवान शंकर के जयकारे

Tue, 25 Aug 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सावन के आखिरी सोमवार पर भक्तों ने शिवालयों में विधिविधान के साथ पूजा अर्चना कर शिवलिंगो में जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक कर भांग धतूरे अर्पित किए।  भोर से ही पातालेश्वर व संगमहेश्वर मंदिर में भक्त पहुंचने लगे। फिर संगमहेश्वर मंदिर परिसर में लगे मेले में खरीददारी भी की।
विज्ञापन


सावन का आखिरी सोमवार होने के चलते सुबह से ही शिव मंदिरों में भक्तों की खासी भीड़ नजर आई।

मुख्यालय के पातालेश्वर,  हाथी दरवाजा स्थित शिवमंदिर, मेरापुर भिलावा स्थित संगमहेश्वर मंदिर जाकर शिवलिंगों के दर्शन कर मनौती मानी। शिवालयों में हर भक्त अपने-अपने तरीके से  पूजन करने में व्यस्त रहे।

कोई बेलपत्री, पुष्प चढ़ाकर पूजन रहा तो किसी ने दुग्धाभिषेक कर भांग धतूरा इत्यादि अर्पित कर पूजा अर्चना की। दोपहर  तक शिवालयों में भक्तों का आना जारी रहा।  संगमहेश्वर मंदिर परिसर में महंत ने प्रसाद वितरित किया।
विज्ञापन


प्रत्येक भक्त को प्रसाद देने  का क्रम जारी रहा। पूजन अर्चन के बाद मंदिर परिसर के बाहर लगे मेले से महिलाओं ने गृहस्थी के सामानों की जमकर खरीददारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें