फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वैलर्स की दुकान में सरेशाम हुई लूट

Tue, 21 Mar 2017 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
दुकानदार से घटना की जानकारी लेते कोतवाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुख्यालय के व्यस्तम सुभाष बाजार स्थित अली ब्रदर्स एंड ज्वैलर्स की दुकान में सरेशाम दो लुटेरे करीब 50 ग्राम सोने से जंजीर की पन्नी लेकर चंपत हो गए। इस लूट की घटना से बाजार में व्यापारियों में हड़कंप मचा है। घटना स्थल पर पुलिस पहुंचकर जांच में जुटी है। इनकी कीमत करीब दो लाख रुपये बताई
विज्ञापन


गई है। सुभाष बाजार तिराहा के पास अली ब्रदर्स एंड संस की सोने व चांदी की दुकान है। दुकानदार नूर मोहम्मद ने बताया कि मंगलवार की शाम करीब सात बजे बाइक से दो युवक उसकी दुकान आए। जिसमें एक युवक ने बच्चों को गले में पहनाने वाली हाय देखी और 1300 रुपये की खरीद ली। इसी बीच उसके

दूसरे साथी ने काउंटर के ऊपर पन्नी में रखी सोने की चेन से भरी पन्नी उठा ली। इसी के साथ दोनों तेजी से निकले और बाइक स्टार्ट कर दी। बताया कि लुटेरे  किंगरोड की ओर भाग निकले। इस बीच वह शोर मचाता रहा मगर बाइक से भाग रहे युवकों को कोई नहीं पकड़ सका। नूर मोहम्मद ने बताया कि पन्नी में
विज्ञापन


करीब 10 सोने की चेन थी। जिसकी कीमत करीब दो लाख रुपये है। मौके पर पहुंचे कोतवाल पीके सिंह ने जब सीसीटीवी कैमरे से फुटेज की जांच करनी चाही। तो दुकानदार ने बताया कि तीन दिन पहले ही उसका सीसी टीवी कैमरा खराब हो गया है। इस मामले में कोतवाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें