कजियाना मोहल्ला निवासी फरीद अहमद ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि 10 दिन के लिए वह परिवार के साथ भागलपुर बिहार गया था। पिछली रात करीब एक बजे वह घर लौटा और देखा कि मुख्य दरवाजे पर दूसरा ताला लगा था।
उसी समय यूपी 100 को फोन कर सूचना दी।
पुलिस के मौके पर आने पर वह मकान के अंदर गया। जहां देखा कि आलमारी का ताला टूटा था जिसमें 60 हजार रुपये, बच्चों के सोने के कंगन, सोने के बाले जिनकी कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई है, गायब थे। पीड़ित ने बुधवार को कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।