फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानवरों की खाल लदा ट्रक पकड़ा

Wed, 26 Apr 2017 11:48 PM IST
औरैया
विज्ञापन
कोतवाली परिसर के बाहर खड़ा खाल लदा ट्रक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र में हाईवे से निकल रहे एक ट्रक में गोवंश की खाल लदी होने की सूचना पर बजरंग दल, हिंदू वाहिनी व भाजपा नेताओं ने पीछा किया। इससे ट्रक चालक व क्लीनर भाऊपुर कस्बे के आगे ट्रक को हाईवे पर छोड़कर भाग गए। संगठनों के नेताओं ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। बाद में सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को ट्रक में भरी खाल सौंपकर जांच कर रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन


बुधवार को बजरंग दल, हिंदू वाहिनी व भाजपा नेता ट्रक से गोवंश की खाल ले जाए जाने की सूचना पर रौहतियापुर स्थित हाईवे पर इंतजार करने लगे। दोपहर लगभग 12:30 इन्होंने रौहतियापुर में ट्रक को रोक कर अपने कब्जे में ले लिया।

यह चालक के साथ ट्रक को काफी दूर तक साथ लाए। गाड़ी में तेज बदबू के कारण कार्यकर्ता इसमें बैठने में असमर्थ हो गए। इससे  कोतवाली से एक किलोमीटर दूर ट्रक रोक कर उतर गए। चालक को ट्रक साथ लेकर आने को कहा।
विज्ञापन


संगठन के नेताओं के ट्रक से नीचे उतरते ही चालक ने ट्रक दौड़ा दिया। इससे पहले कि बजरंग दल व हिंदू वाहिनी के कार्यकर्ता कुछ समझ पाते, ट्रक उनकी आंखों से ओझल हो गया। इस पर बजरंग दल व हिंदू वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने ट्रक का पीछा किया।

इन्हें ट्रक हाईवे स्थित गोपक पेट्रोल पंप के सामने खड़ा दिखाई दिया। बजरंग दल व हिंदू वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने ट्रक की तलाशी ली तो चालक व क्लीनर दोनों की नदारद थे। कार्यकर्ताओं ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी।

इस पर इंडियन ऑयल चौकी इंचार्ज चंद्रिका प्रसाद ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को कब्जे में लेकर कोतवाली पहुंचाया। यहां पर मौजूद एसएसआई अखिलेश मिश्रा ने कागजी कार्रवाई के बाद ट्रक में लदी खाल को पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को जांच के लिए सुपुर्द कर दिया।

एसएसआई अखिलेश मिश्रा ने बताया कि ट्रक में लदी खाल की जांच कराई जा रही है। यदि यह प्रतिबंधित जानवर की खाल पाई गई तो मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। ट्रक से बरामद बिल्टी के आधार पर ट्रक खाल लादकर आपुर से पश्चिम बंगाल जा रहा था। ट्रक ब्रजेंद्र दोहरे पुत्र दर्शन निवासी कस्बा खानपुर औरैया का है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हकीकत पता चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें