फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकीलों ने कोतवाली का घेराव कर की नारेबाजी

Sat, 27 Jun 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अधिवक्ता से हुई मारपीट व अभद्रता के मामले में पुलिस के कार्रवाई न करने पर शनिवार को अधिवक्ता संघ ने न्यायिक कार्य से विरत रहकर कोतवाली का घेराव किया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। कोतवाल के आश्वासन के बाद आरोपी जेई समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद अधिवक्ता मानें। वहीं जेई की तहरीर पर भी पुलिस ने अधिवक्ता के खिलाफ एनसीआर दर्ज की है।
विज्ञापन


जिला अधिवक्ता संघ के सदस्य विश्वनाथ वर्मा ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि मुख्यालय के डिग्गी डांडा स्थित लघु सिंचाई विभाग के कार्यालय में शाम को कर्मचारी शराब पीकर गाली-गलौज करते हैं, इसका विरोध किया तो जेई सूर्यनाथ समेत पांच लोगों ने गाली-गलौज कर मारापीटा और जाति सूचक शब्दों से अपमानित किया।

बताया कि मामले की शिकायत रात में ही कोतवाली में की, मगर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। शुक्रवार सुबह घटना की जानकारी बार संघ अध्यक्ष को दी। जिसके बाद संघ के पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं की बैठक में न्यायिक कार्य से विरत रहकर कोतवाली का घेराव करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


अधिवक्ताओं का जुलूस जजी परिसर से पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करता हुआ कोतवाली पहुंचा और कोतवाल पीके यादव का घेराव किया। कोतवाल ने वकीलों से वार्ता कर मुकदमा दर्ज करने की बात कही, जिस पर अधिवक्ता मान गए। कोतवाल ने बताया कि अधिवक्ता की तहरीर पर लघु सिंचाई के जेई सूर्यनाथ सहित पांच अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

बताया कि जेई ने तहरीर में कहा कि अधिवक्ता विश्वनाथ अपने मवेशी कार्यालय परिसर में घुसेड़ देते हैं जिससे कार्यालय परिसर में लगे पेड़ पौधों को क्षति पहुंचती हैं। इसी मामले में चौकीदार ने उलाहना दी तो अधिवक्ता ने बदसलूकी की। पुलिस ने अधिवक्ता के खिलाफ एनसीआर की कार्रवाई की है। मामले की जांच क्षेत्राधिकारी बीएन राय को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें