फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान समेत चार ने की खुदकुशी

Sat, 01 Jun 2019 11:42 PM IST
SHIVPRAKASH SHIVPRAKASH हमीरपुर, उत्तर प्रदेश
विज्ञापन
सुमेरपुर में घटनास्थल के पास लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अलग-अलग घटनाओं में किसान समेत चार लोगांे ने आत्महत्या कर ली। जिसमें एक किशोरी ने आग लगाई। प्रेमिका के आत्महत्या करने के 12 दिन बाद दुखी प्रेमी ने शनिवार दोपहर घर में फांसी लगा ली। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। वहीं ट्रेन  के आगे कूदकर आत्महत्या करने वाले युवक की शिनाख्त की जा रही है।  
विज्ञापन


मुख्यालय के गौरादेवी मोहल्ला निवासी निधि (17) अपनी बड़ी बहन मधू के देवर राजेंद्र निवासी हेलापुर से शादी करने की जिद पर अड़ी थी। तब उसके पिता दिनेश ने कहा था कि अभी वह नाबालिग है। बालिग होने पर वह उसकी मर्जी से शादी करा देगा। मगर पुत्री नहीं मानी और और उसने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। निधि के आत्महत्या करने के 12 दिन बाद उसके प्रेमी राजेंद्र (23) पुत्र कृष्ण कुमार निवासी हेलापुर ने शनिवार की शाम करीब चार बजे घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

मृतक के भाई देवीचरन ने बताया कि उसकी साली निधि से प्रेम प्रसंग था। शादी तय न होने पर साली ने 20 मई को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। वहीं शनिवार को उसके भाई ने फांसी लगा ली। बताया मृतक चेन्नई में मजदूरी करता था। मृतक इंटर की पढ़ाई कर चुका था। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। घटना की सूचना होने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


उधर राठ में मझगवां थानाक्षेत्र के अटगांव निवासी एक किसान ने जहर खा लिया। झांसी में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है। अटगांव निवासी गजराज (40) ने शुक्रवार शाम घर में रखा जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उसे मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया गया था। किसान के पुत्र अभिषेक ने बताया कि झांसी में उपचार के दौरान देर रात पिता की मौत हो गई है।

मृतक के पास करीब 25 बीघा कृषि भूमि है। जिस पर खेती कर वह अपने परिवार का भरण पोषण करता था। पुत्री करिश्मा (20) तथा पुत्र अभिषेक (18) अभी अविवाहित हैं तथा पढ़ाई कर रहे हैं। बताया पिता शराब के लती थे। कुछ वर्ष पूर्व भी आग लगाकर जान देने का प्रयास किया था। बीते वर्ष यूको बैंक से किसान क्रेडिट कार्ड से 2 लाख रुपये का कर्ज भी लिया था।


उधर भरुआसुमेरपुर में शनिवार दोपहर बाद करीब 3 बजे कानपुर से इलाहाबाद जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस से एक 22 वर्षीय युवक ने आत्महत्या कर ली। खेत की तरफ जाने वाले लोगों ने युवक को मृत अवस्था में रेलवे लाइन के किनारे पड़ा देखकर आरपीएफ एवं पुलिस को सूचित किया।

घटना बांदा कानपुर रेलवे ट्रैक पर इंगोहटा की तरफ आउटर सिंगल के पास हुई है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे आरपीएफ एवं स्थानीय पुलिस युवक की शिनाख्त करने में जुटी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजा है। उसके पैर में रंग व हाथ में मेंहदी लगी होने से अनुमान लगाया जा रहा है कि उसकी शादी हाल में ही हुई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें