फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल चराने के विरोध में युवक की हत्या

Sun, 14 Oct 2018 11:20 PM IST
हमीरपुर, उत्तर प्रदेश
विज्ञापन
जिला अस्पताल के बाहर रोते बिलखते परिजन व ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शहर के कालपी हाईवे पर रविवार सुबह एक युवक का अर्धनग्न शव बरामद हुआ। शरीर पर कई जख्म थे। पुलिस के काफी प्रयास से करीब नौ घंटे बाद ब्रह्माडेरा के लोगों ने सोशल मीडिया पर युवक की फोटो देख उसकी शिनाख्त की। घटना के पीछे मवेशियों से फसल चराने के विरोध पर पड़ोसी गांव के लोगों पर हत्या का आरोप है। परिजनों ने चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

हमीरपुर-कालपी हाईवे पर कुरारा पुलिस ने रविवार सुबह करीब छह बजे एक 22 वर्षीय युवक का शव बरामद किया। युवक के दाहिने हाथ पर कलावा बंधा था। उसके सिर से खून बह रहा था और शरीर पर चोटों के निशान थे। दोनों पैर व हाथ कीचड़ से सने थे।

इस बारे में कोतवाली के ब्रह्माडेरा निवासी जयनारायन निषाद ने बताया दोपहर तीन बजे सोशल मीडिया के माध्यम से एक युवक के शव की फोटो देखी। जिसकी शिनाख्त उसने अपने पुत्र सुनील (22) के रूप में की। उन्होंने बताया गांव से चार किमी दूर चंदूपुर गांव के पास उसका खेत है। मौजूदा में करीब 150 बीघे में ज्वार की फसल भी लगी है। अन्ना मवेशियों से फसल बचाव के लिए उसका पुत्र सुनील रात में खेत पर रहता था।
विज्ञापन


रविवार सुबह जब सुनील घर नहीं आया तो उसकी तलाश की, मगर कोई सुराग नहीं लगा। आरोप लगाया कि चार दिन पहले कुसमरा गांव निवासी चरवाहे राजबहादुर पाल ने उसकी फसल चराई थी। तब विरोध करने पर उसने देख लेने की धमकी दी थी। संदेह है कि राजबहादुर ने अपने सहयोगी देवसरिया व अन्य लोग खेत में सो रहे सुनील को घसीटकर ले गए और बेरहमी से पीटकर उसकी हत्या की है। घटना को दुर्घटना का रूप देने के लिए शव को हाईवे पर फेंका है।

कुरारा एसओ केके पांडेय ने बताया तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं घटनास्थल पर सुनील की टार्च, चप्पल व अगौछा उसके चाचा को मिला है। बनियान, पैंट व शर्ट अभी भी नहीं मिले हैं। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा और अविवाहित था। सूचना पर पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष कुलदीप निषाद ने युवक के परिजनों को ढांढस बंधाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें