फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार किशोर की मौत, चाचा घायल

Fri, 24 May 2019 01:00 AM IST
SHIVPRAKASH SHIVPRAKASH हमीरपुर, उत्तर प्रदेश
विज्ञापन
राठ सीएचसी में घटना की जानकारी देते परिजन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अपने चाचा के साथ बाइक से मामा की बरात में शामिल होने जा रहे किशोर को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने रौंद दिया। अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में उसकी मौत हो गई। जबकि उसका चाचा गंभीर रूप से घायल है।
विज्ञापन

 जरिया थाने के अमूंद गांव निवासी विपिन पुत्र अशोक का विवाह राठ के उरई रोड स्थित लोधी धर्मशाला से संपन्न हो रहा था। गुरुवार सुबह करीब 10 बजे विपिन की बरात अमूंद से धर्मशाला के लिए निकली।

बरात में शामिल होने विपिन का भांजा जलालपुर थाने के बरहरा गांव निवासी प्रिंस राजपूत (17) पुत्र रामअवतार अपने चाचा गंगाराम (24) पुत्र देवीदीन के साथ बाइक से आ रहा था। जलालपुर मार्ग पर अमूंद व उमरिया के बीच सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को रौंद दिया। पीछे से आ रहे बराती दोनों घायलों को कार में रख सीएचसी ले गए।
विज्ञापन


जहां डा.आलोक ने प्रिंस को मृत घोषित कर दिया है। जबकि घायल गंगाराम का उपचार चल रहा है। थानाध्यक्ष जरिया रामजीत सिंह गौड़ ने बताया कि मृतक के पिता ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ तहरीर दी है। मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

बरहरा गांव निवासी मंगल सिंह के तीन पुत्र अलखराम, सतानंद व रामअवतार थे। जिनमें रामअवतार की शादी हुई है। जबकि अलखराम व सतानंद अविवाहित थे। अलखराम की कुछ वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। रामअवतार का इकलौता पुत्र प्रिंस अपने पिता व चाचा सतानंद की आंखों का तारा था। एक आवासीय विद्यालय में कक्षा 11 का छात्र था। रामअवतार खेती कर अपने परिवार का गुजारा करता है। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें