फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से जेवरात और नगदी चोरी

Thu, 14 Apr 2016 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
बाराबंकी के लोनीकटरा थाना क्षेत्र के सरायं पांडेय गांव में नकब लगाकर हुई चोरी के बाद गांव के किनारे पड़ा सामान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के खंडेह गांव में मंगलवार रात चोरों ने एक मकान की कुंडी काटकर हजारों के जेवर और दस हजार की नगदी चुरा ली। घटना की सूचना पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को दी है। खंडेह गांव निवासी राजाभइया पुत्र भगवती प्रसाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार रात करीब तीन बजे उसकी पत्नी उठी कमरे के दरवाजे की कुंडी बाहर से बंद थी।
विज्ञापन


उसने शोर मचाया तो वह भी जग गया। उसने देखा तो सारा सामान अस्त व्यस्त पड़ा था। चोर जेवर, दस हजार नगद और कीमती कपड़े ले गए थे। बताया कि करीब एक लाख का सामान चोरी हुआ है। कोतवाल घनश्याम पंाडेय ने बताया कि अभी उन्हें तहरीर नहीं मिली है, जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें