फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाश ने खुद को किया शूट

Tue, 01 Dec 2015 11:21 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
खेतों में भागने के दौरान उसने गोली चलाकर एक ग्रामीण को घायल कर दिया। उसके बाद भी भागने का रास्ता न दिखा तो बदमाश ने तमंचे से गोली मारकर जान दे दी।
विज्ञापन


उसकी पहचान क्षेत्रीय युवक के रूप में हुई। घायल ग्रामीण को सीएचसी में भर्ती कराया गया। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस दूसरे बदमाश की तलाश कर रही है।
    
क्षेत्र में ग्राम नैनखेरा निवासी साहबदीन मंगलवार को कस्बा स्थित बैंक ऑफ इंडिया से 60 हजार रुपये निकाले थे। साइकिल से घर लौटते समय रायबरेली मार्ग पर नैनखेरा चौराहे के समीप बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उसे घेर लिया। 

तमंचा से गोली मारने की धमकी देकर रुपये छीनने का प्रयास किया। साहबदीन के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों के दौड़ने पर बदमाश बाइक से भागने लगे। इसी दौरान एक बदमाश बाइक पर नहीं चढ़ सका।
विज्ञापन


वह खेतों की ओर पैदल भागा। ग्रामीणों को पीछा करते देख उसने तमंचा से गोली चला दी जिससे बडनापुर निवासी विनोद सिंह घायल हो गया। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने बदमाश को घेर लिया।

अपने को घिरता देख बदमाश ने लालपुर गांव स्थित किल्लेश्वर मंदिर के पास खुद को गोली मार ली। सीने में तमंचा सटा कर मारी गई गोली से लुटेरे की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद बताया कि मृतक बदमाश की पहचान हैदरगढ़ क्षेत्र में मल्लाहन पुरवा मजरे दांदूपुर निवासी पृथ्वीराज (26) पुत्र माताफेर के रूप में हुई।

घटना स्थल से 315 बोर का तमंचा व दो खोखा बरामद हुए। बदमाश के हमले में घायल व्यक्ति को इलाज के लिए सीएचसी भेजा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें