फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बसों में भिड़ंत, कई यात्री घायल

Fri, 02 Jan 2015 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राठ क्षेत्र के बिहूनी गांव के पास दो रोडवेज बसों की भिड़ंत में बसों में सवार करीब दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन


सुबह करीब साढे़ आठ बजे राठ रोडवेज की बस संख्या यूपी 95 बी 0960 सवारियों को बैठाकर कानपुर जा रही थी। करीब साढे़ नौ बजे बिहूनी गांव के पास कानपुर से आ रही रोडवेज की अनुबंधित बस यूपी 77टी1861 आपस में भिड़ गई।

दुर्घटना में दामू पुरवा गांव निवासी दयाल पुत्र गजराज, पुत्री कोमल और पत्नी तिजिया, इसी गांव का सुरेंद्रा पुत्र लखन, बिलगांव निवासी परशुराम पुत्र नाथूराम, रमेश पुत्र रामकृपाल, मुस्करा कसबा निवासी गीता अग्रवाल पत्नी रामप्रकाश, खरेला थाने के बसौठ गांव निवासी मातादीन पुत्र हरगोविंद, ऊषा कुमारी पुत्री कालका प्रसाद, मनोज पुत्र शिवनाथ सरीला, घिल्लू पुत्र चिरंजीलाल चिल्ली, राठ कसबे के सिकन्दरपुरा मोहल्ला निवासी मुन्ना लाल पुत्र मोतीलाल, मुन्नी देवी पत्नी मुन्नी लाल, मुन्नी लाल पुत्र गयादीन निवासी सिविल कोर्ट कालौनी, रामादेवी पत्नी मनोज कुमार तुरना, उपेंद्र पुत्र शिवकुमार इंदरपुरा सरीला, मीना देवी पत्नी दुर्गा प्रसाद बिवांर, रमेश कुमार पुत्र लाली राठ, रमेश पुत्र रामकृपाल सरीला सहित दो दर्जन से अधिक सवारियां घायल हो गई।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची 108 एबुंलेंस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। चार यात्रियों की हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने झांसी रिफर कर दिया। रोडवेज बस स्टेशन इंचार्ज अरुण कुमार ने बताया कि अनुबंधित बस का ब्रेक फेल होने के कारण दुर्घटना हुई। बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें