बिवांर कस्बा स्थित सबस्टेशन के पौथिया फीडर की
इनकमिंग फुंकने से छानी सहित कई गांवों की बिजली आपूर्ति 20 घंटे से ठप है।
बिजली न मिलने से पानी की सप्लाई ठप हो गई है। जिससे ग्रामीण परेशान हैं।
बिवांर
कस्बे के सबस्टेशन से पौथिया फीडर संचालित है। इस फीडर से छानीखुर्द व
छानी बुजुर्ग गांवों के साथ बजेहटा तथा पारा सहित अन्य गांवों को सप्लाई दी
जाती है, लेकिन फीडर की मशीन बेहद जर्जर हालत में हैं।
ग्रामीणों ने बताया
कि सोमवार रात करीब 12 बजे सब स्टेशन की ओबीसी मशीन की इनकमिंग फुंक गई।
इसके चलते कई गांव अंधेरे में डूब गए हैं। मौजूदा समय में भीषण गर्मी के
बीच किसान भी अपने खेतों में फसलों पर सिंचाई कर रहे हैं।
साथ ही पेयजल
योजनाएं भी बिना बिजली के बंद हैं। अवर अभियंता आलमगिरी अंसारी ने कहा कि
मशीनों का हालत किसी से छिपी नहीं है। जर्जर मशीनों को किसी तरह मरम्मत कर
चलाया जा रहा है।
इनकमिंग मशीन को ठीक करने के लिए बाहर से मिस्त्री
बुलवाया है। उम्मीद जताई कि दो तीन दिन के अंदर मशीन को दुरुस्त कर संचालित
कर दिया जाएगा।