फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश में अधेड़ पर झोंका फायर

Sun, 26 Jun 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर समीर दत्ता सड़क से करीब 25 फुट नीचे जा गिरे।
विज्ञापन
जरिया थानाक्षेत्र के इटैलियाबाजा गांव में पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने अधेड़ पर फायर झोंक दिया। लेकिन वह बाल-बाल बच गया। अधेड़  की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


थानाक्षेत्र के  इटैलियाबाजा गांव के खलक सिंह की गांव में कुछ लोगों से पुरानी रंजिश चल रही है। थाने में दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार शाम वह घर में था तभी गांव के राघवेंद्र, चंद्रपाल व जयसिंह शराब के नशे में धुत होकर आए और घर के दरवाजे आकर गाली गलौज करने लगे।

जब वह उन्हें समझाने की नीयत से बाहर आया तो उन्होंने तमंचे से फायर झोंक दिया। किसी तरह वह जान बचाकर घर में घुस गया। जिसके  बाद तीनों उसके घर का दरवाजा तोड़ने का प्रयास करते रहे। मगर वह सफल नहीं हुए और भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष स्वामीनाथ ने बताया कि तहरीर मिल गई है। हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें