फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थम नहीं रहा चोरियों का सिलसिला

Sun, 05 Mar 2017 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
राठ में टूटी अलमारी दिखाता युवक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कस्बे में चोरियों का सिलसिला थम नहीं रहा है। लगातार हो रही चोरियों से लोगों में दहशत हैं। शुक्रवार की रात चोर कोटबाजार में एक घर का ताला तोड़ कर लाखों के जेवरात और नकदी ले गए। पीड़ित अपने परिवार के साथ एक शादी समारोह में गए थे। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। फरवरी से अब तक इलाके में
विज्ञापन


यह 10वीं चोरी है। कस्बे के कोटबाजार मोहल्ला निवासी शराफत उल्ला खां की फर्नीचर की दुकान है। शराफत ने बताया कि चार दिन पहले वह अपने रिश्तेदार के यहां आयोजित शादी में अपने परिवार के साथ महोबा गया था। घर में ताला लगा था। शनिवार की शाम मोहल्ले के कुछ लोगाें ने घर के

दरवाजे का ताला टूटा देख उन्हें  सूचना उसे दी। वे घर पहुंचे तो अलमारी का ताला भी टूटा मिला। शराफत खां ने बताया कि अलमारी से एक लाख रुपये, तीन तोला सोने का हार, चार सोने की अंगूठी, दो जोड़ी कान के बाला, चार सोने की चूड़ियां करीब ढाई तोला, 250 ग्राम चांदी की पायलें सहित चार कंबल, बेडशीट,
विज्ञापन


पासपोर्ट आदि कागजात ले गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। कोतवाल गुलाब त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने अभी तक रिपोर्ट नहीं लिखी है। कस्बे में बीते फरवरी से अब तक यह दसवीं चोरी की घटना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें