फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से झगड़ युवक ने फांसी लगाई

Fri, 28 Apr 2017 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हमीरपुर
विज्ञापन
फांसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जलालपुर थानाक्षेत्र के ममना गांव में पत्नी से विवाद के बाद 35 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। वह दो दिन पहले ही गांव आया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


ममना गांव निवासी बृंदावन शर्मा का छोटा बेटा रमाशंकर गुजरात में प्राइवेट कंपनी में काम करता था। बुधवार को वह गांव आया था। मृतक  के बड़े भाई उमाशंकर ने थाना पुलिस को बताया कि गुरुवार शाम रमाशंकर का उसकी पत्नी से विवाद हो गया था।

परिजनों ने किसी तरह समझा बुझाकर दोनों को शांत करा दिया था। रात में खाना खा पीकर घर के सभी लोग सो गए थे। सुबह देखा तो नीचे के कमरे में लगे पंखे से रमाशंकर फंदे में लटका था। उसकी मौत हो चुकी थी। प्रभारी जलालपुर कंबोद सिंह ने बताया कि मृतक के भाई की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या का कारण पति पत्नी का विवाद बताया जा रहा है। रमाशंकर के परिवार में पत्नी रेनू (33) व बेटा स्वयं (9), बेटी दिशा (7), राखी (5), रोमा (3) है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें