मेरापुर के ग्रामीणों ने सीओ सदर बीएन राय को शिकायती
पत्र दिया है। इसमें आरोप लगाया कि उनके मकान के पीछे देवीदास अनुरागी की
जमीन है।
बताया कि गाटा संख्या 182 रकबा 0.4660 के आगे जिला परिषद
की सड़क किनारे जमीन है। इस जमीन पर वे लोग वर्षों से काबिज है। जमीन की
पैमाइश स्वयं लेखपाल व कानूनगो से कराई तो पैमाइश से देवीदास बौखला गया और
बेबुनियाद आरोप लगाकर परेशान कर रहा है।
ग्रामीणों ने की गई
शिकायतों की जांच कराकर मामले को निस्तारित कराए जाने की मांग की है।
शिकायत करते समय गयाप्रसाद सचान, रामबाबू, सुभाष, दिलीप,राकेश, राजेश कुमार
भी शामिल रहे।